अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक हुआ जख्मी

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक हुआ जख्मी
प्रतिनिधि, फलका पोठिया थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 77 मार्ग पर गुदरी बाबा स्थान के समीप रविवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को ठोकर मार दिया. ठोकर लगने के कारण बाइक चालक जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक अमन कुमार उम्र 25 वर्ष तुर्की भंगहा ग्राम निवासी बताया जाता है. जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां जख्मी का इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे तुर्की ग्राम निवासी अमन कुमार अपने बाइक से जरूरी कार्य के लिए पोठिया जा रहे थे. विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. ठोकर लगने के कारण वे सड़क पर गिर गये और जख्मी हो गये. जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए फलका अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




