ePaper

बंगाल के बाइक सवार युवक बस्तौल में पुल से टकराया, मौत

Updated at : 24 Jan 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के बाइक सवार युवक बस्तौल में पुल से टकराया, मौत

बंगाल के बाइक सवार युवक बस्तौल में पुल से टकराया, मौत

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. जानकारी के अनुसार एनएच 81 मुख्य सड़क पर उतरी लालगंज पंचायत के लालगंज गांव के समीप पुल से बाइक सवार रेजाउल करीम 24 वर्ष पिता सफीकुल इस्लाम, बरतला थाना रतवा जिला मालदा निवासी टकराकर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया. जिससे रोशना पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर पश्चिम बंगाल से बिहार के कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के कैहुनिया पंचायत ससुराल जाने के क्रम में जख्मी हुए थे. जो कटिहार अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई है. मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर रोशना थाना को आवेदन देकर गुहार लगाई है. इस मौके पर रोशना थाना में कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन