बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी पंचायत के मलिक टोला पचगाछी में 22 वर्षीय युवक हबीब आलम का शुक्रवार की दोपहर में बिजली करंट की चपेट में आने से मौत होने पर परिजनों पर गमों का पहाड़ टुट पड़ा. मृतक की शादी नौ माह पहले हुई थी.पत्नी मुशरफी खातुन रोते-रोते बेसुध हो जाती थी. पृथक के पिता वकिलुददीन ने बताया की स्नान करने जा रहा था. बिजली तार में पैर लगने से वह बेसुध होकर गिर गया. आनन-फानन में सालमारी चिकित्सक के पास लेकर जाने पर मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया की बिजली तार संभवतः कहीं कटा था. वह बिजली के चपेट में आ गया. परिवार को झकझोर कर रख दिया. वह माता, पिता, पत्नी का एक मात्र सहारा था. शादी के नौ माह बाद ही पत्नी विधवा हो जाने से इस दर्द को सहन नहीं कर सकती है. पूर्व मुखिया ओबेदुल बारी ने पीडित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाया. उन्होंने बिजली विभाग से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन