युवक मालगाड़ी की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
युवक मालगाड़ी की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

युवक मालगाड़ी की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन

युवक मालगाड़ी की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला आधा घंटा बिजली बाधित कर सेमापुर स्टेशन पर रेल पुलिस ने युवक को उतारा फोटो कैप्शन मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक प्रतिनिधि, बरारी पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के अन्तर्गत सेमापुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के एसके तिवारी के नेतृत्व में गुडस मालगाडी की छत पर चढ़े युवक जलाल को रविवार की शाम नीचे उतार गया. इससे एक बड़ी घटना होने से बच गई. जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से कमजाेर युवक जलाल पिता शइयब, नक्कीपुर, कोढ़ा निवासी जो कटिहार में मालगाड़ी के इंजन के पीछे वाले डब्बे पर चढ़कर बैठ गया. रेल इंजन पायलट ने देखा तो वह कटिहार रेल अधिकारियों को जानकारी दी. सेमापुर में पहुंचते ही रेलवे की बिजली को बंद कर दी गई. बड़ी मशक्कत के बाद युवक को मालगाड़ी की छत से नीचे उतारा गया. काफी पूछताछ पर वह जो पता बताया उसपर रेल आरपीएफ एसके तिवारी ने अपने स्तर से कई लोगों से सम्पर्क साधा तो पता चला कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है. उसके परिजनों को खबर मिलने पर वे रेल अधिकारी सेमापुर से बात की. रेल पुलिस ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गयी जबकि, आधा घंटा रेल बाधित रही. रेल पुलिस परिजनों को सोंपने की तैयारी में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन