मखदुमपुर ईदगाह में वजू खाना का हुआ निर्माण

Updated at : 20 Mar 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
मखदुमपुर ईदगाह में वजू खाना का हुआ निर्माण

मखदुमपुर ईदगाह में वजू खाना का हुआ निर्माण

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के मखदुमपुर ईदगाह में समाजसेवी अशफाक आलम के द्वारा निर्माण किए गए वजू खाना का शुभारंभ मखदुमपुर के मौलवी इमाम साहब के द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया. समाजसेवी अशफाक आलम ने बताया कि इस ईदगाह में वजू खाना का निर्माण करने से नमाज पढ़ने आने वाले मुस्लिम भाइयों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अपने पिता मरहूम मंसूर आलम के असले सवाब के लिए ईदगाह मखदुमपुर में वजू खाना का निर्माण किया. शुक्रवार की दोपहर मौलवी इमाम के द्वारा विधिवत फीता काट कर वजू खाना का उद्घाटन किया. अब ईदगाह में ईद की नमाज,पढ़ने वाले मुस्लिम भाइयों को वजू खाना में वजू करने में सहुलियत होगी. इफ्तेखार, इबरार आदि मुस्लिम भाई मौजूद थे. ईद को लेकर पूरे मखदुमपुर ईदगाह की साफ सफाई एवं पंडाल निर्माण किया गया हैं,जिसमें शनिवार की सुबह के आठ बजे मुस्लिम भाई ईद की नमाज अदा करेंगे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन