देर रात सड़क हादसे में आजमनगर के बालूगंज निवासी महिला की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन
देर रात सड़क हादसे में आजमनगर के बालूगंज निवासी महिला की मौत, दूसरा घायल

देर रात सड़क हादसे में आजमनगर के बालूगंज निवासी महिला की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के सोनैली-सालमारी एसएच-98 निगम चौक के निकट गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में आजमनगर के बालूगंज निवासी 50 वर्षीय हलीमा खातून की मौत हो गयी. जीजा खुर्शीद अलाम गंभीर रूप से घायल हो गये. हलीमा खातून अपने जीजा खुर्शीद अलाम के साथ अपने ससुराल भौंनगर से अपने मायका बालूगंज लौट रही थी. गुरुवार की देर रात्रि को निगम चौक के पास बेलौरी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैकटर ने पीछे से टक्कर मार दिया. तभी हलीमा खातून बाइक से नीचे गिर गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. खुर्शीद अलाम गंभीा रूप से घायल हो गया. घटना को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोग काफी आक्रोशित हो गये. कदवा पुलिस को दी. लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. कदवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी. महिला को दो पुत्री भी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि दुर्घटना में महिला की मौत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन