पोखर में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत

पोखर में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत
डंडखोरा डंडखोरा पंचायत अंतर्गत पान टोला में सड़क के किनारे बनी पोखर में खेलने के दौरान डूबने के कारण दो वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर राजा उरांव के दो वर्षीय पुत्र आनंद कुमार खेलने के क्रम में अचानक पोखर में जा गिरा. जहां किसी तरह पोखर से ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर किया गया. उसके बाद बच्चे को स्थानीय डंडखोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी डंडखोरा पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही डंडखोरा पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिला. लेकिन मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया है. अजमेर खान ने बताया कि जैसे सूचना मिला. हम सभी ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और उसे डंडखोरा स्वास्थ्य केंद्र ले कर गये. जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पीड़ित परिवार के लिए संवेदना प्रकट करते है. इस बीच बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. साथ ही भी गम में डूबा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










