एनएच 81 किनारे बन रहे नाला के बीच रोड़ा बना पेड़

Published at :02 Mar 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 81 किनारे बन रहे नाला के बीच रोड़ा बना पेड़

एनएच 81 किनारे बन रहे नाला के बीच रोड़ा बना पेड़

विज्ञापन

– बगैर पेड़ काटे हो रहा नाला का निर्माण प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क किनारे कटिहार से पश्चिम बंगाल सीमा तक एनएच 81 सड़क के चौड़ीकरण, पक्की करण एवं नाला का निर्माण किया जा रहा है. बस्तौल चौक के समीप एनएच 81 सड़क के दोनों किनारे पर वन विभाग का दर्जनों विशाल पेड़ लगे रहने के कारण संवेदक को नाला निर्माण कार्य पुरी करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि नाला निर्माण पूर्ण होने के पूर्व पेड़ नहीं हटाया गया तो नाला कि गंदा पानी यत्र तत्र फैला जायेगा. जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि संवेदक तत्काल पेड़ लगे रहने के बाद भी नाला का निर्माण कार्य किया गया है. वन विभाग का आदेश का इंतजार किया जा रहा है. बस्तौल चौक के समीप सड़क के किनारे नाला के बीचों बीच पेड़ रहने पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन