आठ ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आठ ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक तस्कर को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

कटिहार

. मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक तस्कर को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष निराला के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनिया में छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार मनिया से शहर की ओर आ रहे एक युवक की पुलिस ने तलाशी ली. इस दौरान युवक के पास से स्मैक बरामद हुआ. मादक पदार्थ मिलते ही पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से आठ ग्राम स्मैक बरामद हुआ है. इस संदर्भ में स्थानीय थाना में एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन