20 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

20 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
फलका पोठिया पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान 20 लीटर देसी शराब व एक बाईक के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है. थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर शराब लेकर आ रहा है. सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र के रामनगर मोर के समीप श्क के आधार पर एक बाइक रोका गया और उनका तलाशी लिया गया. तलाशी के क्रम में बाइक पर से 20 लीटर देसी शराब मिला. शराब बरामद होते ही बाइक व शराब को जप्त कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया और नाम पता पूछने पर वे अपना नाम नरेश मंडल ग्राम पोठिया, थाना पोठिया, जिला कटिहार बताया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कटिहार जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




