43.125 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

43.125 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
कटिहार सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 43.125 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर सहायक थाना पुलिस मादक पदार्थ विक्रेता एवं तस्कर के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते आ रही है. इसी दौरान सहायक थाना अध्यक्ष विजय कुमार को ललियाही में एक शराब तस्कर की सूचना प्राप्त हुई. उक्त आधार पर ललियाही में छापेमारी कर एक शराब तस्कर अजय कुमार पासवान उर्फ फैजल खान पिता – नारायण पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांड के 43.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. इस संदर्भ में आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




