100 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

100 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
कटिहार बारसोई अनुमंडल के कचना थाना क्षेत्र में कचना पुलिस ने अभियान चलाकर एक मोटरसाइकिल से 100 लीटर देसी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस शराब एवं अन्य मादक पदार्थ की तस्करी एवं बिक्री को लेकर समकालीन अभियान के तहत छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाते आ रही है. बंगाल सीमा से सटे जिला की सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला पुलिस सजग व सतर्क रहती है. कचना थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से चार प्लास्टिक के बोरे में 100 लीटर देसी शराब बरामद किया. शराब मिलते हैं पुलिस ने आरोपी तस्कर मंचन कुमार पिता कृष्ण मंडल सूकटी हाट बारसोई निवासी को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल जप्त कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










