चाय दुकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

चाय दुकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
– स्थानीय लोगों ने दुकान में की तोड़फोड़, एक व्यक्ति की कर दी पिटाई कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामा रहिका भट्ठा टोला में चाय की दुकान की आड़ में चल रहे जिस्म फरोशी का धंधा का आरोप लगाते हुए लोगों ने चाय दुकान में तोड़फोड़ की तथा एक युवक को पकड़कर जमकर पीटाई कर लप. मुफस्सिल पुलिस पहुंची व लोगों के चुंगल से युवक को छुड़ाकर थाना लेकर पहुंची. एक चाय दुकान में एक दर्जन से भी अधिक लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए कहा चाय दुकान की आड़ में जिस्म फरोशी का धंधा एक महिला करती थी. दुकान में बिछावन भी लगा रखी थी. सिर्फ चाय विक्रेता महिला ही देह व्यापार का धंधा नहीं करती थी, कम उम्र की लड़कियों को भी रुपए का लालच देकर इस धंधे में उतारती थी. गुरुवार को जब कुछ लोगों के सामने ही महिला दुकानदार ने एक व्यक्ति को अंदर कमरे में ले गयी तो लोग आक्रोशित हो उठे और चाय दुकान के अंदर गये. यह देखकर महिला व पुरुष वहां से भागने लगे. लोगों ने युवक को पकड़ लिया जबकि महिला भागने में सफल रही. दुकान में जमकर तोड़फोड़ की तथा पकड़ाए व्यक्ति को भी जमकर पीटा. लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पलिस को दी. एक युवक को पीटने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपित व्यक्ति को स्थानीय लोगों से छुड़ाते हुए थाना लेकर पहुंची. इस संदर्भ में स्थानीय लोगों की की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. संतोष कुमार निराला, मुफस्सिल थानाअध्यक्ष
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




