हजरत इमाम हुसैन व उनके नवासों की शहादत की याद में निकाला गया जुलूस

Updated:
विज्ञापन
हजरत इमाम हुसैन व उनके नवासों की शहादत की याद में निकाला गया जुलूस

हजरत इमाम हुसैन व उनके नवासों की शहादत की याद में निकाला गया जुलूस

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के हजरत इमाम हुसैन व उनके नवासों की शहादत की याद में रविवार को मुहर्रम का जुलूस गमगीन माहौल में या हुसैन की सदाओं के साथ निकाला गया. दोपहर के बाद निकला मुहर्रम की दसवीं का जुलूस शाम को कर्बला पहुंचा. जहां पर ताजिया व सेहरा दफन किया गया. इसको लेकर सुरक्षा के माकूल प्रबंध थे. साथ ही गत शनिवार की रात मुहर्रम की नौवीं को गांव के चौक चौराहे पर ताजियादारों ने लाठी आदि का प्रदर्शन किया. यहां पर लोगों ने एकत्र होकर मातम किया. बड़े इमामबाड़े पर पूरी रात लोगों का जमावड़ा लगा रहा. साथ ही दसवीं के दिन दोपहर के बाद मुहर्रम का जुलूस या हुसैन, या हसन के नारे के साथ निकाला गया. मौके पर क्षेत्र के हसनगंज, ढेरुआ, दहियारगंज, बलुआ, रामपुर, मननपुर, इटवा सहित दर्जनों गांवों के आखाड़े में खेल के माध्यम से अजूबे कला का प्रदर्शन किया. साथ ही शहीद ए आजम हुसैन की याद में मर्सिया पढ़ कर्बला के शहीदों की याद मनायी गयी. त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल के बीच पूरे प्रखंड में संपन्न हो गया. जुलूस के दौरान अनेकों प्रकार के करतब भी देखने को मिले. मुहर्रम के दौरान प्रखंड भर में कई स्थानों से जुलूस निकली गई थी. लाठी कलात्मक अखाड़ा जुलूस के आकर्षण के केंद्र बना रहा. मौके पर शांति व्यवस्था को लेकर सीओ कृष्ण मोहन कुमार, थानाध्यक्ष अनीस कुमार अपने दलबल के साथ काफी सक्रिय दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन