ड्रेनेज के लिए जेसीबी से गढ्ढा खोदा पर घर में पड़ी दरार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
ड्रेनेज के लिए जेसीबी से गढ्ढा खोदा पर घर में पड़ी दरार

ड्रेनेज के लिए जेसीबी से गढ्ढा खोदा पर घर में पड़ी दरार

विज्ञापन

कटिहार नगर निगम क्षेत्र में चल रहा ड्रेनेज निर्माण लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि खतरे का कारण बनता जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि ड्रेनेज सिस्टम को लेकर चल रहे खुदाई को लेकर ना तो कोई मापदंड के तहत काम किया जा रहा है और ना ही कोई अनुभवी कर्मी इस दौरान वहां मौजूद रहते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि रात के अंधेरे में ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सीधे जेसीबी लगाकर जहां मनचाहा वहां से खुदाई कर दी जाती है. ऐसे में न केवल कार्य एजेंसी पर सवाल कर खड़े हो रहे हैं बल्कि इस लापरवाही के कारण कई जान भी जाने इनकार नहीं किया जा सकता है. वार्ड संख्या 33 के दुर्गापुर मोहल्ले में एजेंसी की लापरवाही खुलकर सामने आई है. जहां गहरी और असंतुलित खुदाई से एक घर की नींव तक हिल गयी. घर के छत पर दीवारों पर दरारें पड़ गयी. देर रात के अंधेरे में जेसीबी से की गई खुदाई के दौरान मो नसीम हैदर के मकान के पास जरूरत से कहीं अधिक गहराई तक गड्ढा खोद दिया गया. परिणाम यह हुआ कि घर के नीचे की मिट्टी खिसक गयी और दीवारों में कई जगह दरारें पड़ गयी. अब परिवार दहशत में है कि कहीं मकान गिर न जाय. पीड़ित का आरोप है कि निर्माण एजेंसी मानकों की पूरी तरह अनदेखी कर रही है. रात के 12:00 बजे जब सभी घर में सोए हुए थे. तभी जेसीबी लेकर आये और जितनी गहराई तय है. जहां तक मिटटी काटना था वहां से अधिक मिट्टी काट दी. जिससे आसपास के मकानों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. उन्होंने घर की मरम्मत और मुआवजे की मांग की है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी इनका खुलकर विरोध जताया. ड्रेनेज सिस्टम कार्य को लेकर सामग्री की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल ड्रेनेज सिस्टम कार्ड को लेकर लगाई जा रहे हैं सामग्री के गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं. लोगों का आरोप है कि करोड़ों की योजना में घटिया गुणवत्ता की ईंट और सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है. अगर यही हाल रहा तो कुछ वर्षों में ही पूरा ड्रेनेज सिस्टम जवाब दे देगा. लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की. अल्ताफ, सिकंदर, जियाउल ने आरोप लगाया कि ड्रेनेज कार्य में जो सामग्री प्रयोग किया जा रहा है वह सही नहीं है. ड्रेनेज में जो ईट घटिया किस्म का प्रयोग हो रहा है वह दो नंबर है. ड्रेनेज जब इसे तैयार होगा तो ड्रेनेज ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन