ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Mar 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

कोढ़ा ईद-उल-फितर व रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से शनिवार को कोढ़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की. जबकि कोलासी शिविर प्रभारी मुकेश कुमार, राजस्व कर्मचारी संजय सिंह मौजूद रहे. थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई जायेगी. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जायेगी. स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. बैठक में मुख्य पार्षद धीरज सिंह, मुसापुर मुखिया प्रतिनिधि सनोवर, मुखिया संघ अध्यक्ष काज़िम, पंचायत समिति सदस्य नईम, राजद नेता धीरेन्द्र मेहता, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा के मनोज ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रमन झा, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष रवि चौधरी, वार्ड पार्षद अमित मंडल, वार्ड 11 के नीरज गुप्ता, कोलासी के मोनू पांडे, दीपक साह, निम्मी बिहारी, पिंकू कुमार, संतोष कुमार, बिपिन बिहारी, अखलेश मेहता आदि भी बैठक में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन