दो बाइकों की टक्कर में बाइक चालक जख्मी

दो बाइकों की टक्कर में बाइक चालक जख्मी
फलका पोठिया थाना क्षेत्र के भंगहा से महादलित टोला जाने वाली ग्रामीण पीसीसी सड़क पर सोमवार को दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत से बाइक के दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों बाइक चालक को स्थानीय ग्रामीणों के मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. सोमवार को दिन के करीब तीन बजे भंगहा स्टेट हाईवे 77 पथ से महादलित टोला जाने वाली ग्रामीण सड़क पर दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. भंगहा निवासी अमरजीत कुमार 22 वर्ष अपने बाइक से चौक के तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक में जोरदार टक्कर हो गया. अमरजीत कुमार 22 वर्ष भंगहा एवं मनीष कुमार सिरमत्ता जिला पूर्णिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए फलका अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




