सफ़र के दौरान ट्रेन से गिरकर अधेड़ बुरी तरह जख्मी

Updated at : 09 May 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
सफ़र के दौरान ट्रेन से गिरकर अधेड़ बुरी तरह जख्मी

सफ़र के दौरान ट्रेन से गिरकर अधेड़ बुरी तरह जख्मी

विज्ञापन

आजमनगर सुमेदपुर-आजमनगर रेलखंड के बीच देवगांव अंडर पास के निकट डीएमयू ट्रेन से गिरकर एक यात्री शुक्रवार को बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर स्पताल रेफर किया गया है. उसके पास मिले टिकट के अनुसार घायल व्यक्ति केरला से आ रहा था. मालदा में ट्रेन बदलकर पैसेंजर ट्रेन डीएमयू में बैठकर एनजेपी अपने घर जा रहा था. रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. ट्रेन से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को देख ग्रामीणों ने उठाकर पटरी से नीचे लाया. हाथ एवं पैरों में गहरी चोट लगी है. जिसके कारण वह बोलने की स्थिति में नहीं है. जिससे उसका नाम पता भी ज्ञात नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बारसोई इंस्पेक्टर शंकर दास को दी. कार्रवाई करते हुए खुरियाल से आरपीएफ को घटनास्थल पर भेजा गया. ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची. घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर लाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन