11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक, नियमित टीकाकरण अभियान पर चर्चा

एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक, नियमित टीकाकरण अभियान पर चर्चा

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने व सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इस पर प्रमुखता से चर्चा की गयी. अध्यक्षता स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने की. एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया. हर हाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है. शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों में लगने वाले नियमित टीकाकरण अभियान की सफलता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. परिवार नियोजन पखवाड़ा तहत पुरुष नसबंदी को लेकर क्षेत्रों में जागरूकता लाने पर भी चर्चा की. स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, डब्लूएचओ मॉनिटर सुजीत कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी सहित एएनम व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel