हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक

Updated at : 18 Jan 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक

हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित हसनगंज दुर्गा मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पूर्ण होने के उपलक्ष पर हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में हिंदू सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण समन्वय पर चर्चा हुई. इस बैठक में सम्मेलन के रूप रेखा तैयार करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप गयी. बताया इसका मुख्य उद्देश्य है हिंदू समाज को संगठित करना और सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करना है. उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वह घर-घर जाकर लोगों को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे. मौके पर कार्यक्रम संयोजक ज्योतिष कांत कुंवर ने बताया कि 8 फरवरी को हसनगंज खेल मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन होना है. बैठक में सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए प्रचार प्रसार व कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं के कर्तव्यों पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर स्वयंसेवक संघ पदाधिकारी चंदन कुमार झा, महेंद्र मंडल, मुकेश श्रीवास्तव, सोशल सिंह, सहसंयोजक गौतम कुमार, रंजीत सिंह, वासुदेव मंडल, राजकुमार साह, भगवत शर्मा, चंदन शर्मा, पप्पू मंडल, पूर्व मुखिया विजय कुमार साह, महेंद्र वर्मा, मुकेश यादव, संतोष ठाकुर, संदीप कुमार, सौरव यादव, मुन्ना सिंह, संतोष गुप्ता, रुबन साह, टिंकू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन