विशेष गहन पुनरीक्षण व पारिवारिक पंजी संधारण को लेकर बैठक हुई

विशेष गहन पुनरीक्षण व पारिवारिक पंजी संधारण को लेकर बैठक हुई
हसनगंज प्रखंड सभागार व जगरनाथपुर पंचायत भवन में निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एवं पारिवारिक पंजी का संधारण के लिए बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को जागरुक किया. अध्यक्षता प्रमुख नीलू देवी व बीडीओ रीना कुमारी ने संयुक्त रुप से किया. बीडीओ ने बताया कि चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शिता व वास्तविक मतदाताओं को सुनिश्चित करने को लेकर मतदान सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया है. अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा. बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का सत्यापन किया जाना है. फॉर्म भरने के लिए सभी बीएलओ घर-घर सर्वे करेंगे. फॉर्म को वितरित करने के बाद पुनः उसे संग्रहित भी करेंगे. पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए उक्त कार्य में आप सभी लोगों का पूर्ण भागीदारी व सहयोग की आवश्यकता है. चुनाव आयोग के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षणै 2025 से संबंधित जिनका भी नाम वोटर लिस्ट में है. जन्म 01.07.1987 के पहले हुआ है, तो उन्हें मैट्रिक का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, अस्थाई निवास प्रमाणपत्र. अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो सरकार से जारी पहचान पत्र देना है. जन्म प्रमाणपत्र जमीन की रजिस्ट्री का पेपर, भारतीय वैलिड पासपोर्ट, किसी ऑफिसर द्वारा सत्यापित किया हुआ पारिवारिक वंशावली, उपयुक्त 09 तक में से कोई भी एक डॉक्यूमेंट होना चाहिए. अगर किसी का 01.07.1987 के बाद 02.12.2004 के बीच हुआ है, तो उनके साथ माता या पिता का भी निम्न कोई दो उक्त कागजात लगेगा. 2004 के बाद जन्म लेने वालों को उक्त में से तीन प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन देना होगा. यदि किसी व्यक्ति का नाम 2003 की बिहार की मतदाता सूची में नहीं है, उनके माता या पिता का नाम उस सूची में है, तो ऐसे मामलों में माता-पिता से संबंधित अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी. सिर्फ 2003 की मतदाता सूची का केवल प्रासंगिक अंश ही पर्याप्त होगा. ऐसे मतदाताओं को केवल अपने दस्तावेज, गणना प्रपत्र के साथ प्रस्तुत करने होंगे. जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में बैठक दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को उक्त दस्तावेज जमा करने में बीएलओ का पूर्ण सहयोग करने की बात कही. पंचायत समिति सदस्य अजीमुद्दीन, हृदय नारायण उरांव, गौतम कुमार, बीपीआरओ स्नेह नंदिनी, मुखिया रानी देवी, उपमुखिया रवि कुमार साह, राधा उरांव, हृदय नारायण उरांव, सरपंच तल्लू हेंब्रम, अनील मंडल, वार्ड सदस्य आनंद महतो मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




