स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने कर्मियों की हुई बैठक

स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने कर्मियों की हुई बैठक
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक डब्लूएचओ माॅनिटर सुजीत कुमार ने किया. स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें, लोगों को शत् प्रतिशत लाभ कैसे मिले इसको लेकर प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया. साथ ही एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया. परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु क्षेत्र में सभी एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गये. मौके पर आयोजित समीक्षात्मक बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा की गयी. इस अवसर पर बीसीएम संगीता कुमारी, डब्लूएचओ माॅनिटर सुजीत कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




