पीएचसी में आशा दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

पीएचसी में आशा दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में गुरुवार को आशा दिवस के मौके पर आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयुष भारद्वाज ने किया. क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की गयी. साथ ही सर्वे ड्यू लिस्ट की अद्यतन पर चर्चा करते हुए आशा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित आशा कर्मियों को दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयुष भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में आशा दिवस पर सभी आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जिसमें सभी आशा कार्यकर्ताओं के बीच स्वास्थ्य विभाग तहत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गयी. योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से कैसे लाया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया. क्षेत्रों में चल रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा, नियमित टीकाकरण सहित स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयुष भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और गुंतापूर्ण करने की दिशा में पहल की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी व समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर पहुंचने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भी अब डिजिटल रूप से मजबूत किया जा रहा है. इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










