मतदाताओं को जागरूक करने को निकाली पदयात्रा

Updated at : 13 Oct 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने को निकाली पदयात्रा

मतदाताओं को जागरूक करने को निकाली पदयात्रा

विज्ञापन

हसनगंज बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को हसनगंज स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में पदयात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह पहल की गयी है. उन्होंने कहा कि पहले मतदान, फिर जलपान के नारों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील की. पदयात्रा के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया. साथ ही निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में पीएचसी कर्मियों के साथ-साथ आशा व एएनम कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन