सरस्वती पूजा को लाइसेंस जरूरी, थानाध्यक्ष

सरस्वती पूजा को लाइसेंस जरूरी, थानाध्यक्ष
अमदाबाद अमदाबाद थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता एवं सीओ स्नेहा कुमारी, सीओ रणवीर कुमार के मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. पंचायतों से जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी तथा प्रबुद्ध जन सहित डीजे संचालक व पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित हुए थे. बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मुख्य पार्षद बबलू मंडल, मुखिया श्वेता राय, तारिक हुसैन, समाजसेवी अब्दुल बारी, सीओ स्नेहा कुमारी, बीडीओ रणवीर कुमार ने उपस्थित सभी लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंधित है. पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. पूजा स्थलों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. सिविल ड्रेस में भी पुलिस प्रशासन विभिन्न स्थानों पर रहेंगे. अश्लील गाना बजाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी एवं सौहार्द बिगड़ने वाले बक्से नहीं जाएंगे. समाजसेवी शक्ति सिंह, शेख अतिक, एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई उमेश कुमार सिंह, एसआई अखिलेश बैठा, एसआई रंजीत कुमार, एएसआई जाकिर हुसैन शेख सद्दाम सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




