नेशनल पब्लिक स्कूल में पतंग उत्सव का आयोजन

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 19 Jan 2026 7:47 PM

विज्ञापन

नेशनल पब्लिक स्कूल में पतंग उत्सव का आयोजन

विज्ञापन

मनिहारी नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में पतंग उत्सव का आयोजन किया. स्कूल के नन्हे- मुन्हे बच्चों को देश की विविधतापूर्ण संस्कृति से परिचित कराने एवं उत्सव को उत्साह से मनाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से पतंग उत्सव द काईट फेस्ट का आयोजन किया. उदघाटन स्कूल के प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय व संचालन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया. प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय ने कहा कि मकर संक्रान्ति का त्योहार जम्मु कश्मीर से कन्या कुमारी तक विविध नामों से मनाया जाता है. अनेक राज्यों में मकर संक्रान्ति से वसंत पंचमी तक पतंग उत्सव मनाया जाता है. ट्रस्टी डाॅ ओम प्रकाश पाण्डेय ने बच्चों को सूर्य के उत्तरायण होने की खगोलीय घटना से प्रकृति में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन से संबन्धित इस उत्सव के बारे में विस्तार से बताया. संचालिका स्वेता कुमारी ने कहा कि ये परंपरायें हमारे देश को एकात्मता का संदेश देती है. पतंग निर्माण में बच्चों ने बढ -चढ कर भाग लिया. अपनी कला दिखाते हुये रंग -बिरंगे पतंग बना कर तैयार किया. आन्या प्रकाश, प्रणिका प्रकाश, समर खान,अक्षत राज,स्नेहा कुमारी रोशनी कुमारी, युवराज कुमार, यशवन्त कुमार, रिषु राज, आयुषी जयसवाल, शालिनी कुमारी, सबा आमरीन ,जानवी राय,समायरा खान ने सबसे कम समय में सर्वाधिक सुन्दर पतंग बनाए. शिक्षक विजय कुमार परिहार, विजय कुमार राय, अजय कुमार राय, मधुमिता गुप्ता, नवीन कुमार सिन्हा, पियुष कुमार, प्रिया कुमारी, रुपम कुमारी, जयनारायण राय, मनीष कुमार, पूजा कुमारी, आशुतोष कुमार वर्मा आनम खातून, सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, राज कुमार यादव, बिरबल कुमार सिंह, अमित कुमार मिर्धा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन