आओ चलें शिव की ओर कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
आओ चलें शिव की ओर कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

आओ चलें शिव की ओर कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन

– शिव के शिष्य बनने के लिए तीन मंत्रों पर दिया जोर कटिहार शिव शिष्य परिवार कटिहार की ओर से रविवार को डीएस कॉलेज मैदान में सुबह 10 बजे से आओ चले शिव की ओर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. महादेव के भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. बाहर से आये शिव शिष्य व शिव बहनाें ने शिव गुरु चर्चा के महत्वों से अवगत कराया. शिव की महिमा को लेकर दिये उपदेश के बीच हर हर महादेव, जय महादेव के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया. बाहर से आये शिव शिष्याें ने शिव के महिमा को लेकर श्रद्धालुओं को अवगत कराया. शिव ही संसार हैं. इनके अनेक नाम है. जिन्हें महादेव, महेश्वर, गुरुओं के गुरु, गुराधिपति, जगत गुरु को ही शिव कहा जाता है. उन्हें इस कालखंड के प्रथम शिव शिष्य हमारे बरेण्य गुरु भ्राता साहब हरीन्द्रानंदजी महाराज ने कहा कि वो शिव हमारे आपके धरती के प्रत्येक मानव के गुरु हो सकते हैं. उन्हें अपना गुरु मानकर बरेण्य गुरु भ्राता द्वारा प्रदत तीन सूत्रों से अवगत कराया गया. पहला अपने गुरु शिव से दया मांगना कि हे शिव आप मेरे गुरु हैं. मैं आपका शिष्य हूं मुझ पर दया कर दीजिए. दूसरा शिव का शिष्य होकर दूसरों को शिव शिष्य बनने के लिए प्रेरित करना कि शिव मेरे गुरु हैं. आपके भी गुरु हो सकते हैं. आप भी शिव को अपना गुरु बनायें,.तीसरा नम: शिवाय मंत्र से अपने गुरु शिव को प्रणाम निवेदित करना है. कार्यक्रम में पटना, भागलपुर, पूर्णिया, पश्चिम बंगाल के गुरूभाई गुरु बहनों ने भाग लिया. अपने अनुभव के द्वारा जन आवाम को शिव शिष्य होने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन