निकाली भव्य शोभायात्रा, बूढी मां की धूमधाम से हुई पूजा

Updated at : 15 May 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
निकाली भव्य शोभायात्रा, बूढी मां की धूमधाम से हुई पूजा

निकाली भव्य शोभायात्रा, बूढी मां की धूमधाम से हुई पूजा

विज्ञापन

अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद में बूढी मां की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी. प्रतिवर्ष प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुढ़ी मां की धूमधाम से पूजा-अर्चना की जाती है. गुरुवार को बड़ा रघुनाथपुर व बाखरगंज गांव के दर्जनों की संख्या में महिलाएं गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर गंगा नदी में स्नान की. विभिन्न देवी देवताओं की मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-पाठ की. मौके पर हरिमोहन रजक ने बताया कि श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी देवताओं की मंदिरों में जलाभिषेक किया. छोटा रघुनाथपुर गांव में स्थित बूढी मां की मंदिर में पूजा-पाठ कर प्रसाद चढ़ाया गया. बूढी मां की पूजा अर्चना से बीमारियों से बचाव होता है. साथ ही घर में सुख समृद्धि होती है. बूढी मां की पूजा-अर्चना में मोसमात सावित्री देवी, रेखा देवी, उमा देवी, भदिया देवी, मालोति देवी, चंदन देवी सहित अन्य श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन