अमदाबाद के डुमरिया गांव में खाना बनाने के दौरान लगी आग, एक दर्जन से अधिक घर राख

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
अमदाबाद के डुमरिया गांव में खाना बनाने के दौरान लगी आग, एक दर्जन से अधिक घर राख

अमदाबाद के डुमरिया गांव में खाना बनाने के दौरान लगी आग, एक दर्जन से अधिक घर राख

विज्ञापन

– अगलगी में लोगों के सभी सामान जलकर हो गया राख, लाखों का नुकसान अमदाबाद प्रखंड के बैदा पंचायत की डुमरिया गांव में बुधवार को आग लगने से एक दर्जन से अधिक परिवारों के घर जलकर राख हो गये. घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग की लपटें देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया. आग की लपटें इतना तेज थी कि वहां तक पहुंचना मुश्किल हो था. अब्दुल हन्नान के घर में खाना बनाने के दौरान बुधवार को करीब 1:00 बजे दिन में आग लग गयी. अगल-बगल के मासूद आलम, ग्यास अली, अख्तर अली, अजीज, अब्दुल मन्नान, साबिर, मुजीबुर रहमान, शगीरा खातून, जोशनारा खातून, मरियम सहित कुल 14 परिवारों के घर जलकर राख हो गये. अगलगी में अग्नि पीड़ित परिवारों के अनाज, वस्त्र, बर्तन, नगदी, कागजात समेत घरेलू अन्य सामग्री जलकर राख हो गये. ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह आग पर काबू पाया गया. तबतक एक दर्जन से अधिक परिवारों के आशियाना जलकर राख हो गये. अग्नि पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. अग्नि पीड़ित परिवार रोते हुए कह रहे थे कि अब क्या खायेंगे. अब हम अपने बच्चों का भरण पोषण कैसे करेंगे. सब कुछ जलकर खाक हो गया. बैदा पंचायत मुखिया बीबी महापारा खातून घटना स्थल पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जायजा लिया. मुखिया बीबी महापारा खातून अग्नि पीड़ित परिवारों के लिए सरकारी सहायता मुहैया कराने की मांग की है. प्रभारी सीओ शिखा कुमारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है. अग्नि पीड़ित परिवारों की सूची तैयार की गयी है. अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच तत्काल पॉलीथिन शीट एवं डिग्निटी किट का वितरण किया है. जल्द ही अन्य सरकारी सहायता भी मुहैया करा दी जायेगी. अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार तेज धूप में खुले आसमान के तले रहने को मजबूर हो गये हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन