नारियलबाड़ी गांव में शाॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर सहित लाखों की संपत्ति जली

Updated at : 07 Nov 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
नारियलबाड़ी गांव में शाॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर सहित लाखों की संपत्ति जली

नारियलबाड़ी गांव में शाॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर सहित लाखों की संपत्ति जली

विज्ञापन

हसनगंज कालसर पंचायत के वार्ड 10 नारियलबाड़ी गांव में गुरुवार की संध्या शाॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. कपड़ा, बर्तन सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. नारियलबाड़ी गांव निवासी बिजली कुमारी के घर में गुरुवार की संध्या लगभग 8:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवार बिजली कुमारी ने बताया की गुरुवार की संध्या आठ बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. पूरा घर जलकर राख हो गया. शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. कहां दीपावली से कुछ दिन पहले नया घर बनाये थे. आग की चपेट ने घर के ऊपर चढ़ाया हुआ नई टिन के छप्पर भी जलाकर बर्बाद कर दिया. आग के चपेट में आने से दो मासूम बेजुबान पशु भी जल गया. बताया आग लगने की जानकारी तब हुई जब आग ने पूरी तरह घर को अपने लपटे में ले लिया था. ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. जबकि आग को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से बुझाया गया. घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली मुआवजे की राशि जल्द दिलाने की बात कही. इस अवसर पर ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन