एक शराबी व एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Mar 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
एक शराबी व एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

एक शराबी व एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसनगंज रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साथ ही रुपसपुर गांव से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि सुनील चक्रवर्ती पिता स्व सुशील चक्रवर्ती, रौतारा बंगाली टोला को पलटनिया चौक पर शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. साथ ही अरुण ऋषि पिता बबलू ऋषि साकिन रुपसपुर थाना रौतारा जो विभिन्न मामलों में न्यायालय से फरार चल रहे थे. जिसे कोर्ट के निर्देश पर उक्त आरोपित को उनके घर रुपसपुर से गिरफ्तार किया गया है. मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध संबंधित मामलों के तहत कारवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन