गैप डिफेंस स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 28 Jan 2026 7:05 PM

विज्ञापन

गैप डिफेंस स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

बलिया बेलौन गणतंत्र दिवस के मौके पर गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. विद्यालय के निदेशक जावेद आलम ने अभिभावकों, अतिथियों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान नागरिकों को अधिकार देता है. कर्तव्य भी सिखाता है. बच्चों से अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जागरूकता बढ़ाने तथा संविधान की शक्ति को समझकर जीवन में अपनाने की अपील की. देश की रक्षा में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके त्याग और संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सुरक्षित और सम्मान के साथ जी रहे है. ऐसे में हर नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित में अनुशासन, सेवा और एकता को प्राथमिकता दें. प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए कहा कि हमें भारत की संस्कृति व परंपराओं का सम्मान करते हुए भाईचारा और सद्भाव बनाये रखना चाहिए. बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. मौके पर शिक्षक सद्दाम, इंजीनियर शयान, रमेश पोद्दार, हसन, तशावर, संजित चौधरी, साक्षी कुमारी, श्रेया कुमारी, पद्मिनी कुमारी, सुमैया, रेहाना, नाजनीन आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन