चुनाव कर बाल संसद का किया गया गठन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव कर बाल संसद का किया गया गठन

चुनाव कर बाल संसद का किया गया गठन

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत मदरसा नजमुल होदा गारद टोला किशनपुर में बाल संसद मंच को लेकर चुनाव के बाद मतगणना का कार्य संपन्न हुआ. जिसका परिणाम घोषित किया गया. बाल संसद को लेकर बिल्कुल चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई एवं बाल संसद के विभिन्न पदों हेतु बैलेट से चुनाव कराया गया था. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक मोईनुल हक मदरसा कमेटी के मुफ्फजल हुसैन ने बताया कि बाल संसद के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए मतदान कराया गया था. जिसमें चुनाव आयोग के प्रक्रिया को अपनाया गया था. इसका उद्देश्य बाल संसद के गठन के साथ ही चुनावी प्रणाली से भी बच्चों को अवगत कराना था. मौलाना मसूद आलम सहायक मनिरुल हक़ व मदरसा मेम्बर सगीर के निगरानी में गिनती संपन्न कराया गया. जिसमें प्रधानमंत्री के पद पर सीमा प्रवीण, उप प्रधानमंत्री के पद पर नईम अख्तर, शिक्षा मंत्री के पद पर तबासुन खातून, उप शिक्षा मंत्री के पद पर रकीम , खेलमंत्री के पद पर आसिफ, उप खेलमंत्री के पद पर महपारा खातून, स्वच्छता मंत्री के पद पर आसमां खातून, उप स्वच्छता मंत्री के पद पर शाइस्ता खातून, रक्षा मंत्री के पद पर रोशनी खातून, उप रक्षामंत्री के पद पर तनवीर आलम ने जीत हासिल की है. बाल संसद के गठन को लेकर आयोजित चुनावी प्रक्रिया को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन