पकड़िया गांव से भैंस हुई चोरी, खेरिया मवेशी हाट में बेचा

Updated at : 03 Jan 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पकड़िया गांव से भैंस हुई चोरी, खेरिया मवेशी हाट में बेचा

पकड़िया गांव से भैंस हुई चोरी, खेरिया मवेशी हाट में बेचा

विज्ञापन

– पीड़िता ने थाना में दिया आवेदन फलका थाना क्षेत्र की पकड़िया गांव की एक महिला ने तीन लोगों पर भैंस चोरी कर खेरिया मवेशी हाट में बेचने का आरोप लगाते हुए फलका थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष के नाम दिये आवेदन में पीड़िता पूनम देवी ने जिक्र किया है कि रोहित रविदास, अनिल एवं आशीष रविदास ये तीनों पकड़िया थाना फलका निवासी 31 दिसंबर 2025 को रात्रि में मेरे बासा से एक भैंस चोरी कर रोहित रविदास अपना गाड़ी डीसीएम लगाकर उस पर लोडिंग कर खेरिया हाट में बेचने चला गया. जब हमलोग छानबीन किया तो पता चला कि भैंस खेरिया हाट लेकर गया है. वहां हम लोग पहुंचे तो वे अपने परिजन के यहां लेकर चला गया. उनके परिजन ने ही हमलोगों को सूचना दी और भैंस का फोटो खींचकर रखा था. हम लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया तो ये सभी भाग गया. मामले में थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन