विधायक की आर्शीवाद यात्रा में चल रही थॉर गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

Updated at : 24 Nov 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक की आर्शीवाद यात्रा में चल रही थॉर गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

विधायक की आर्शीवाद यात्रा में चल रही थॉर गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन

बरारी प्रखंड क्षेत्र में विधायक विजय सिंह की धन्यवाद आर्शीवाद यात्रा के काफीले में चल रही थॉर गाड़ी न बीआर 11 बीए 4141 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा. उसे मदद करने के बजाय थॉर गाड़ी चालक लेकर फरार हो गया. भण्डारतल गांव निवासी घायल बाइक सवार गुरुपाल सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर से बरारी हाट घुसा कि नशे में धुत्त थॉर गाड़ी चालक ने रॉग साईड से आकर बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया. सड़क पर गिरने से पैर का मांस हड्डी तक जख्मी हो गया. मेरे पीछे बच्चा था वह भी फेंका गया. विधायक का धन्यवाद यात्रा घुमता रहा लेकिन घायल की चिंता नहीं की. जान पहचान के लोगों ने मुझे बरारी अस्पताल पहुंचा. वहां सभी परिजन पहुंचे. पूर्व प्रमुख नीलम कौर व भण्डार तल गुरुद्वारा प्रधान सह भाजपा नेता अमरजीत सिंह के परिवार के सदस्य है गुरुपाल सिंह. रात्री में प्राथमिक उपचार किया गया. बेहतर उपचार के हायर सेन्टर जाने की सलाह डाक्टर ने दी है. वहीं लोगों ने ऐसे उपद्रवी एवं नशाकर वाहन चलाने और धन्यवाद यात्रा निकालकर जनता को जख्मी कर फरार होने की चर्चा आम है. सभी ने इसे गलत ठहराया. अमरजीत सिंह ने कहा कि मानवता को तार तार किया जा रहा है. कमसे कम विधायक को संज्ञान लेना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन