तिलक करने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

Updated at : 09 Mar 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
तिलक करने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

तिलक करने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

विज्ञापन

हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से है घायल हसनगंज थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के थेगुआ खारीघाट गांव निवासी 35 वर्षीय विभीषण चौहान शनिवार की देर शाम करीब 8 बजे अपने गांव के ही तिलक समारोह करने बाइक दो व्यक्ति महियारपुर जा रहे थे. इसी बीच हसनगंज-सपनी मुख्य मार्ग पर मननपुर गांव में एक ट्रैक्टर के पहिए में लगे केचुअल की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये. बाइक सवार विभीषण चौहान, थेगूआ खारीघाट निवासी की मौत हो गयी. बाइक पर सवार दूसरा व्यकित सोनू उरांव बुरी तरह से जख्मी हो गये. हसनगंज थानाध्यक्ष अनिस कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घायल व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा. मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटनास्थल से ट्रैक्टर व बाइक को जब्त करते हुए आगे की कारवाई में जुट गयी. रविवार की सुबह 10 से 11 बजे के बीच मृतक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी संनमंती देवी व मां फुलबसिया देवी अपने मृत पुत्र के शव देख दहाड़ मारकर रो रही थी. चीख से गांव के लोग गमगीन हो गये. सभी के आंखें नम हो गयी. मृतक के दो पुत्र व पत्नी का कैसे होगा भरण पोषण मृतक के छोटे- छोटे दो पुत्र एक अधिराज कुमार उम्र 04 वर्ष व दूसरा हर्ष कुमार उम्र तीन वर्ष दोनों के सर से पिता का साया खत्म हो गया. मृतक के भाई रुपेश कुमार व समाजसेवी राधेश्याम चौहान ने बताया कि गांव में ही शादी समारोह का कार्यक्रम था. जिसमें तिलक समारोह को लेकर बाइक पर सवार दो व्यक्ति महियारपुर जा रहे थे. इसी बीच मननपुर गांव में बाइक ट्रैक्टर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व दूसरा व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसका इलाज पूर्णिया में चल रहा है. बताया मृतक राजमिस्त्री व मजदूरी का काम कर अपनी बूढ़े मां-बाप सहित अपने छोटे-छोटे दो बच्चे व पत्नी का भरण पोषण करते थे. मृतक की मौत की खबर से पूरे परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिजनों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन