ग्रीष्मावकाश के बाद 26 से शुरू होगी नौंवी-दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा

Updated at : 19 Jun 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रीष्मावकाश के बाद 26 से शुरू होगी नौंवी-दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा

ग्रीष्मावकाश के बाद 26 से शुरू होगी नौंवी-दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा

विज्ञापन

– बिहार बोर्ड ने जारी किया दिशा निर्देश कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नौवीं व दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. समिति की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार नौवीं व दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा 26 जून से शुरू होगी. यह परीक्षा 28 जून तक चलेगी..परीक्षा दो पाली में होगी. पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी. केवल दूसरे दिन यानी 27 जून की पहली पाली की. परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.00 बजे से 4:45 बजे होगी. समिति की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि सभी पालियों में 15 मिनट का आरंभिक समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने व समझने के लिए दिया जायेगा. दृष्टिबाधित परीक्षार्थी गणित के स्थान पर गृह विज्ञान और विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा में शामिल होंगे. समिति की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए निर्धारित संख्या में वितरण केन्द्र का चयन किया है. प्रश्न पत्रों का पैकेट जिला मुख्यालय में चिह्नित वितरण केन्द्र में रखा जायेगा. वहीं से स्कूल के प्रधान या प्राधिकृत शिक्षकों को परीक्षा शुरु होने से पहले यह सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. ताकि परीक्षा के संचालन में किसी तरह की कोई बाधा न हो. समिति के अनुसार परीक्षा समाप्ति के सात दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से परिणाम तैयार किया जाना है. समिति की ओर से प्राप्त अंक की प्रविष्टि के लिए प्रारूप भी उपलब्ध कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन