करंट से झुलस कर गिरा, मौत

Updated:
विज्ञापन

दुखद. मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ कर पकड़ लिया इलेक्ट्रिक तार मृत व्यक्ति की नहीं हो सकी शिनाख्त मौके पर लोग बनाते रहे घटना का वीडियो कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन के आउटर पर स्थित खड़ी एक मालगाड़ी के बोगी पर चढ़कर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे इलेक्ट्रिक पॉवर तार को छू लिया. करंट […]

विज्ञापन

दुखद. मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ कर पकड़ लिया इलेक्ट्रिक तार

मृत व्यक्ति की नहीं हो सकी शिनाख्त

मौके पर लोग बनाते रहे घटना का वीडियो

कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन के आउटर पर स्थित खड़ी एक मालगाड़ी के बोगी पर चढ़कर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे इलेक्ट्रिक पॉवर तार को छू लिया. करंट लगने से वह डिब्बे पर ही गिर गया व काफी देर तक छटपटाता रहा. इधर घटना को देख शहर के ओवरब्रिज व पुराने मनिहारी रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घंटों बाद रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे व झुलसे व्यक्ति को मालगाड़ी की बोगी से उतारकर सदर अस्पताल में भरती कराया,

जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति कटिहार रेलवे स्टेशन के आउटर पर स्थित मनिहारी आवागमन को बनाया गया रेलवे स्टेशन जो बंद पड़ा है, वहां एक मालगाड़ी खड़ी थी. एक अधेड़ मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया तथा इलेक्ट्रिक पावर सप्लाई के लिए लगाया गया करंट प्रवाहित तार को छू दिया. उसके तार के समीप जाते ही एक चिंगारी निकली और वह करंट की चपेट में आ गया. कुछ देर वह उक्त तार पर लटकता रहा.

मौके पर लोगों की भीड़ के कारण कटिहार ओवरब्रिज भी पूरी तरह जाम हो गया. थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति तार के सपंर्क से छुटा और मालगाड़ी के डब्बे पर छटपटाता रहा. इधर लोग मोबाइल इसकी रिकॉर्डिंग करने में जुटे थे. घटना को लेकर कटिहार जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति मानसिक रूप से विछिप्त था. उसकी पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी. प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन