छापेमारी में 14 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कुरसेला : थाना पुलिस में बुधवार की रात अयोध्यागंज बाजार में छापेमारी कर नौ बोतल अंगरेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें एक पीएचइडी का कर्मी है. पुलिस ने अयोध्यागंज बाजार के जमाई टोला मुहल्ला में पीएचइडी के कर्मी बसंत महतो के घर छापेमारी कर नौ बोतल विदेशी शराब (750 एमएल, आरएस) […]

विज्ञापन

कुरसेला : थाना पुलिस में बुधवार की रात अयोध्यागंज बाजार में छापेमारी कर नौ बोतल अंगरेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें एक पीएचइडी का कर्मी है. पुलिस ने अयोध्यागंज बाजार के जमाई टोला मुहल्ला में पीएचइडी के कर्मी बसंत महतो के घर छापेमारी कर नौ बोतल विदेशी शराब (750 एमएल, आरएस) बरामद किया.

शराब के बोतल को बालू के नीचे दबा कर रखा गया था. पुलिस ने इसी मुहल्ले से नास्ता, चाय दुकानदार अमृत मंडल के यहां छापेमारी कर पांच बोतल विदेशी शराब बरामद किया. इनके यहां बरामद शराब भी उसी ब्रांड और उतने ही एमएल का बताया गया है. गिरफ्तार दुकानदार बाजार के दुर्गा मंदिर के पीछे नास्ता चाय का दुकान चलाया करता है.

शराब कारोबारी को पुलिस के हवाले किया : आजमनगर. थाना क्षेत्र के नलकुपा गांव की महिलाओं ने शराब तस्कर बनाठू सिंह को पकड़ कर आजमनगर पुलिस के हवाले कर दिया. महिलाओं की दिलेरी की पुलिस ने सराहना की. उक्त आशय की जानकारी आजमनगर थाना प्रभारी ने दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन