12 सौ किलो जावा महुआ व 40 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : उत्पाद पुलिस ने जिला पुलिस की सहायता से जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र मनिया , ढींगगोला व लोहारटोली, कोलाशी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर दो शराब कारोबारी सहित पांच पियक्कर को मद्य निषेध उल्लंघन अधिनियम के तहत पकड़ा. वहीं छापेमारी दल ने 12 सौ किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ शराब को […]

विज्ञापन

कटिहार : उत्पाद पुलिस ने जिला पुलिस की सहायता से जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र मनिया , ढींगगोला व लोहारटोली, कोलाशी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर दो शराब कारोबारी सहित पांच पियक्कर को मद्य निषेध उल्लंघन अधिनियम के तहत पकड़ा. वहीं छापेमारी दल ने 12 सौ किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के मद्देनजर उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद पुलिस एवं मुफस्सिल थाना पुलिस ने क्षेत्र में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया. थाना क्षेत्र के ढींगोला और लोहार टोली में छापेमारी की. इस दरम्यान ढींगोला से छापेमारी दल को कुछ खास बरामदगी नही हुई. लेकिन लोहार टोली में छापेमारी तलाब के जलकुंभी के नीचे छिपाकर रखे फरमेंटेड घोल 400 किलो को छापेमारी दल ने नष्ट किया. हालांकि उक्त मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नही हो पायी. वही उत्पाद पुलिस ने मनिया में छापेमारी कर पांच शराबी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता,

घनश्याम प्रसाद साह, मरंग हांसदा, संजय रविदास, गुणसागर रविदास, को गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने कोलाशी ओपी के दक्षिण टोला में छापेमारी कर दो शराब कारोबारी सुभाष हेमब्रम और सुलेमान मुर्मू को गिरफ्तार किया. कारोबारी के यहां से एक शराब रामलखन साह को गिरफ्तार किया गया. वही कोलाशी में छापेमारी के क्रम में 12 सौ किलो जावा महुआ व 40 लीटर महुआ शराब को जब्त किया. उत्पाद विभाग ने जावा महुआ को नष्ट कर दिया है. उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि छापेमारी के क्रम में पकड़ाये आरोपित के विरुद्धध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इधर, फलका प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र की गोबिंदपुर पंचायत के महेशपुर मुनी टोला में फलका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब के साथ मंचन मुनी पिता वकील मुनी, विलास मुनी पिता जनार्दन मुनि को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार होली को देखते हुए फलका थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने विशेष छापेमारी शुरू की है. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन लोगों को शराब बेचने के जुर्म गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष के द्वारा शराब बिक्रेता को विशेष छापेमारी कर जेल भेजने से चोरी छुपे शराब बेचने वालों में हड़कंप है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन