17 बूथों पर कल होगा मतदान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चुनाव. कोसी शिक्षक निर्वाचन की तैयारी पूरी, प्रचार समाप्त कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नौ मार्च को मतदान होगा. इसको लेकर सारी तैयारी पूरी की ली गयी है. भयमुक्त एवं स्वच्छ मतदान को ले जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. कटिहार : नौ मार्च को होने वाले कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान की सभी जरूरी […]
विज्ञापन
चुनाव. कोसी शिक्षक निर्वाचन की तैयारी पूरी, प्रचार समाप्त
कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नौ मार्च को मतदान होगा. इसको लेकर सारी तैयारी पूरी की ली गयी है. भयमुक्त एवं स्वच्छ मतदान को ले जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है.
कटिहार : नौ मार्च को होने वाले कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान की सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी व जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सभी 16 प्रखंड मुख्यालय तथा नगर निगम क्षेत्र में एक मतदान केंद्र बनाया गया है. कुल 17 मतदान केंद्र में 9 मार्च को शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निष्पक्ष, भयमुक्त एवं स्वच्छ मतदान संपन्न कराने को लेकर हर जरूरी तैयारी की गयी है. मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
डीएम व एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश की चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा प्रेक्षक की तैनाती की गयी है. वरिष्ठ अधिकारी प्रेम सिंह मीणा को कटिहार का चुनाव प्रेक्षक बनाया गया है. बुधवार को पोलिंग पार्टी एवं चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्र की ओर रवाना कर दिया जायेगा. इस चुनाव में कुल 1012 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
1012 मतदाता डालेंगे वोट
संवाददाता सम्मेलन में डीएम ने कहा कि कुल 1012 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. फलका में 33, समेली में 10, कुरसेला में 47, बरारी में 108, कोढ़ा में 80, कटिहार में 13, नगर निगम क्षेत्र में 307, डंडखोरा में 4, मनसाही में 23, मनिहारी में 124, अहमदाबाद में 20, प्राणपुर में 25, आजमनगर में 49, कदवा में 55, बलरामपुर में 60 एवं बारसोई में 54 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. हसनगंज प्रखंड में एक भी मतदाता नहीं हैं. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है. डीएम ने कहा कि मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है. सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो प्रेक्षक, गस्ती दल, दंडाधिकारी, लाइव वेबकास्टिंग एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. साथ ही जिला स्तर पर मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित की गयी है.
मैदान में तीन प्रत्याशी
कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं. भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर जगदीश चंद्र, जदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह व निर्दलीय नितेश कुमार इस चुनावी समर में अपनी भाग्य आजमा रहे हैं. संवाददाता सम्मेलन से पूर्व डीएम ने चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में राजनीतिक दल के नेताओं को चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर की गयी तैयारी से अवगत कराया गया. साथ ही चुनाव आचार एवं मतदान को लेकर जारी दिशा निर्देश निर्देश का अनुपालन करने का अनुरोध किया गया है. संवाददाता सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सिद्धार्थ मोहन जैन, उप विकास आयुक्त मुकेश पांडे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बृजेश कुमार विकल, उप निर्वाचन पदाधिकारी रामबाबू दास आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










