इधर विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : मनसाही थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी एक विवाहित को उसके पति ने केरोसिन छिड़ कर जिंदा जला दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. ससुराल पक्ष के लोगों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में भरती कराया. इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना विवाहिता के माता-पिता को भी दे […]

विज्ञापन

कटिहार : मनसाही थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी एक विवाहित को उसके पति ने केरोसिन छिड़ कर जिंदा जला दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. ससुराल पक्ष के लोगों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में भरती कराया. इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना विवाहिता के माता-पिता को भी दे दी थी. सूचना पर विवाहिता के पिता मनसाही पहुंचे तथा चिकित्सक की ओर से रेफर किये जाने पर उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. वहां इलाज के क्रम में विवाहिता ने दम तोड़ दिया.
इधर विवाहिता जिंदा

मनिहारी नवाबगंज बालू टोला निवासी भीम यादव ने अपनी पुत्री रीना की शादी मनसाही विशनपुर निवासी गोपी यादव के पुत्र धनंजय यादव से 2016 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दान-दहेज के साथ विवाह किया था. शनिवार की रात ग्रामीणों ने रीना की झुलसने की खबर भीम यादव को दी. बेटी के जलने की खबर सुनते ही मायकेवाले मनसाही पहुंचे. इस क्रम में घर में कोई न था. इधर ग्रामीणों ने बताया कि रीना को अस्पताल में भरती कराया गया. पिता भीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही पहुंचे. अस्पताल में ससुराल पक्ष का कोई नहीं था. चिकित्सक ने रीना की गंभीर स्थिति को देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. भीम कुछ सहयोगियों के साथ पुत्री को सदर अस्पताल में भरती कराया. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देख स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची व घायल महिला का बयान दर्ज किया.

मरने से पूर्व विवाहिता ने केरोसिन छिड़क कर जलाने का आरोप अपने पति पर लगाया : मायकेवालों में भीम यादव सहित अन्य सहयोगियों ने कहा कि मरने से पूर्व पुलिस के समक्ष रीना ने बयान दिया कि उसके पति ने ही आपसी विवाद में उसके ऊपर केरोसिन छिड़क कर उसे आग लगा दिया. घटना के बाद सभी फरार हो गये. इधर इलाज के क्रम में शनिवार की देर रात रीना ने दम तोड़ दिया. पुलिस परिजन के बयान दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

क्या कहते हैं मायकेवाले : मनसाही विसनपुर के लोगों ने कहा कि बीते दो मार्च को रीना की ननद की शादी हुई थी. शादी की सभी तैयारी रीना ने खुद ही की थी. धूमधाम से उसने ननद की शादी कर विदा भी किया. अब पता नहीं क्या विवाद हो गया कि रीना जल गयी. वहीं मायकेवालों ने कहा कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज राशि मिलने के बाद भी 60 हजार रुपये की मांग दामाद धनंजय ने की थी. संभवत: इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मेरी बेटी की जला कर हत्या कर दी.
क्या कहते हैं एसडीपीओ : एसडीपीओ लालबाबू यादव ने कहा कि घटना को लेकर मृतका के पिता के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से ही फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन