नाबालिग बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
कोढ़ा (कटिहार) : कोढ़ा थाना क्षेत्र के मवैया गांव में नाबालिग बच्ची के साथ रविवार को दबंग परिवार के एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया. पीड़ित बच्ची का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने छापेमारी कर घटना के कुछ घंटे […]
कोढ़ा (कटिहार) : कोढ़ा थाना क्षेत्र के मवैया गांव में नाबालिग बच्ची के साथ रविवार को दबंग परिवार के एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया. पीड़ित बच्ची का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने छापेमारी कर घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित बच्ची के दिव्यांग पिता ने रोते हुए कहा कि कहां से हम अपनी बच्ची का इलाज करा सकेंगे. बड़ी मुश्किल से दो वक्त की रोटी का जुगाड़ होता है. दबंगों ने हमारी इज्जत को नीलाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










