आलमीरा तोड़ कूपन चोरी का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

जलालगढ़ : सोमवार की रात क्षेत्र की चक पंचायत भवन से राशन-केरोसिन कूपन की चोरी का असफल प्रयास किया गया. मुखिया चंपा देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब पंचायत भवन पहुंची, तो ग्राम सेवक के कमरे व आलमीरा का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद आशय की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके […]

विज्ञापन

जलालगढ़ : सोमवार की रात क्षेत्र की चक पंचायत भवन से राशन-केरोसिन कूपन की चोरी का असफल प्रयास किया गया. मुखिया चंपा देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब पंचायत भवन पहुंची, तो ग्राम सेवक के कमरे व आलमीरा का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद आशय की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा भी घटना की पड़ताल की गयी. वही ग्राम सेवक ने बताया कि चोरों द्वारा आलमीरा तोड़ने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन यह पूरी तरह नहीं टूट पाया. बताया कि आलमारी से चोर केवल राशन की तीन-चार कूपन की चोरी में ही सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन