सौरभ की बरामदगी को ले कटिहार पुलिस का छापा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
संदेह के आधार पर एक को लिया हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ अररिया/कटिहार : छह दिनों से लापता नौंवी के छात्र सौरभ की बरामदगी को लेकर कटिहार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कटिहार पुलिस ने शनिवार की रात अररिया में छापेमारी कर अररिया निवासी एक छात्र को संदेह के आधार पर हिरासत में […]
विज्ञापन
संदेह के आधार पर एक को लिया हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
अररिया/कटिहार : छह दिनों से लापता नौंवी के छात्र सौरभ की बरामदगी को लेकर कटिहार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कटिहार पुलिस ने शनिवार की रात अररिया में छापेमारी कर अररिया निवासी एक छात्र को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर कटिहार लायी. जहां उक्त युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है.
सौरभ अपहरणकांड में कटिहार पुलिस अबतक एक दर्जन से भी अधिक छात्र एवं सौरभ के दोस्तों से भी पूछताछ कर चुकी है. इस मामले में पुलिस सौरभ को जानने वाली एक छात्रा से भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अबतक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. पुलिस अररिया मंगत टोला निवासी अब्दुल राजिक से पूछताछ कर रही है. इधर अपहृत सौरभ के माता-पिता व भाई बहन भी राजिक से मिले तथा उससे मिलते ही कहने लगे कि बताओ सौरभ कहां है. उसके साथ तुम लोगों ने क्या किया है.
राजिक व उसके मित्र का सौरभ से हुआ था झगड़ा : सौरभ की छोटी बहन अररिया अपने रिश्तेदार के यहां रहती है और वहीं पढ़ाई करती है. सौरभ अपहरण के बाद राजिक ने सौरभ की छोटी बहन के मोबाइल पर फोन किया था. जब इधर से सौरभ की बहन ने उसे पहचानने से इंकार करते हुए कहा कि आप कहां से बात कर रहे हैं. इस पर राजिक ने उसे अपना परिचय कटिहार का बताया.
जब पुलिस ने इस नंबर को सर्विलांस पर लिया, तो उक्त नंबर अररिया का मिला. पुलिस ने देर रात ही अररिया में छापेमारी कर राजिक को हिरासत में ले लिया. इधर राजिक से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि बीते दिन पूर्व अररिया में डिज्नीलैंड मेला लगा हुआ था. उसमें सौरभ अपनी बहन के साथ घूमने गया था. मेले में राजिक के साथ कई दोस्त भी शामिल थे. मेले के दौरान राजिक ने सौरभ की बहन के साथ छेड़खानी की थी. इसका विरोध जब सौरभ ने किया था, तो उन लोगों ने सौरभ को पीटकर उसे देख लेने की भी धमकी दी थी. उक्त बातें सौरभ की बहन ने भी बतायी तथा राजिक द्वारा छेड़खानी व परेशान करने तथा बेवजह फोन पर परेशान करने की भी बात कही.
कहते हैं एसडीपीओ
कटिहार एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस सौरभ की सकुशल बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. अररिया में एक लड़के को हिरासत में लिया है. पुलिस राजिक सहित सौरभ के निकटतम मित्र तथा उसके साथ जिनका भी झगड़ा किसी बात को लेकर हुआ था, पुलिस उन सभी से भी पूछताछ की है. पर, अबतक सौरभ के संदर्भ में किसी प्रकार का अहम सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस मामले में वैज्ञानिक विधि से जांच में जुटी है. शीघ्र ही सौरभ की सकुशल बरामदगी कर मामले का उद्भेदन कर लेगी. सौरभ 14 नवंबर को अमला टोला स्थित अपने घर से यह कह कर निकला कि वह टयूशन पढ़ने जा रहा है. उस दिन से सौरभ लापता है. अपहृत सौरभ के पिता जयप्रकाश चौधरी ने नगर थाने में आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










