कटिहार : व्यवसायी पुत्र लापता, अपहरण की आशंका

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार से एक दवा व्यवसायी का पुत्र पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से लापता है. गुमशुदगी होने के 24 घंटे बाद भी भी व्यवसायी के पुत्र का कोई पता नहीं मिल सका है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मिली सूचना के अनुसार, कटिहार […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार से एक दवा व्यवसायी का पुत्र पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से लापता है. गुमशुदगी होने के 24 घंटे बाद भी भी व्यवसायी के पुत्र का कोई पता नहीं मिल सका है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मिली सूचना के अनुसार, कटिहार नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला स्थित घर से सौरव 15 नवंबर की शाम ट्यूशन पढ़ने गया था. तभी से वह घर वापस नहीं आया है. बेटे की गमुशुदगी के बाद से ही परिजनों को अपहरण या किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. लापता लड़के के पिता ने बताया कि उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया.

हालांकि, घर वालों का कहना है कि अभी तक किसी भी तरह की फिरौती या रंगदारी की मांग नही की गयी है. सौरव के पिता की कटिहार में दवा का व्यवसाय है. बेटे के घर न लौट पाने के बाद से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सौरव की बरामदगी के लिए छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन