उत्पाद विभाग की छापेमारी में 89.125 लीटर शराब जब्त

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2026 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की छापेमारी में 89.125 लीटर शराब जब्त

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 89.125 लीटर शराब जब्त

विज्ञापन

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर छह आरोपितों को 89.125 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने कोढा थाना क्षेत्र के बावनगंज में छापेमारी कर सामरी देवी व राजेश उरांव को क्रमश दो लीटर तथा 10 लीटर चूलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. बारसोई मध निषेध टीम ने बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के बसंधो में छापेमारी कर रामकुमार सिंह को 25 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने बरारी बाजार से गोरखनाथ को तीन लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. बलरामपुर थाना के उफरैल में मध् निषेध टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक बाइक से 1.125 लीटर विदेशी शराब तथा सहायक थाना के पीएनटी चौक से शिवकांत झा को 500 एमएल के 96 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मध् निषेध विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में कुल छह अभियुक्तों को एक बाइक, 49.125 लीटर विदेशी बीयर एवं 40.000 लीटर चुलाई शराब के साथ कुल 89.125 लीटर शराब बरामद किया है. विगत दिनों नगर थाना एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा कटिहार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल हाजत भेजा गया था.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन