नेपाल राज दरबार के मंदिर की दिखेगी झलक
कटिहार : दुर्गापूजा को लेकर शहर में पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा हैं. पंडाल का काम पूरा करने के लिए दिन-रात मजदूर व कारीगर काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में बरमसिया जगरनाथपुरी के दुर्गा एवं काली पूजा समिति द्वारा नेपाल के राजदरबार के प्रसिद्ध मंदिर […]
कटिहार : दुर्गापूजा को लेकर शहर में पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा हैं. पंडाल का काम पूरा करने के लिए दिन-रात मजदूर व कारीगर काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में बरमसिया जगरनाथपुरी के दुर्गा एवं काली पूजा समिति द्वारा नेपाल के राजदरबार के प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.
समिति के अध्यक्ष परमानंद दास ने बताया कि पूजा समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुछ नया लेकर शहरवासियों के आकर्षक पंडाल देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि बंगाल के मालदा जिले के चांचल शहर से सुनिल दास एवं उनके टीम को पंडाल निर्माण के लिये बुलाया गया है. लाईटिंग के लिये फारबिसगंज से कारीगरों को मंगाया गया है. औसतन इस पंडाल की लागत आठ लाख रुपये आंकी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










