शराब पीनेवाले 16 लोग धराये

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों के साथ पुलिस. कटिहार : उत्पाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज, कुरेठा हफलागंज मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर 16 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर […]

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों के साथ पुलिस.

कटिहार : उत्पाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज, कुरेठा हफलागंज मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर 16 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने हफलागंज व कुरेठा हफलागंज मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 16 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों में विजय उरांव, तल्लू हेमब्रम, मो अमजद, अर्जुन कुमार, सिकंदर उरांव, सुदाम कुमार, प्रदीप कुमार मंडल, रतन उरांव, जोगी पंडित, रमेश कुमार, बाला उराव, सुरज कुमार, किशुन कुमार,
संतलाल उरांव, पुटुश मंडल व तुरवा उरांव शामिल हैं. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. श्री मिश्रा ने कहा कि यह छापेमारी दंडाधिकारी नंदन कुमार के नेतृत्व में मो सिराज, संजय कुमार सहित अन्य उत्पाद पुलिस ने की.
कटिहार : उत्पाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज, कुरेठा हफलागंज मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर 16 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने हफलागंज व कुरेठा हफलागंज मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 16 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों में विजय उरांव, तल्लू हेमब्रम, मो अमजद, अर्जुन कुमार, सिकंदर उरांव, सुदाम कुमार, प्रदीप कुमार मंडल, रतन उरांव, जोगी पंडित, रमेश कुमार, बाला उराव, सुरज कुमार, किशुन कुमार, संतलाल उरांव, पुटुश मंडल व तुरवा उरांव शामिल हैं. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. श्री मिश्रा ने कहा कि यह छापेमारी दंडाधिकारी नंदन कुमार के नेतृत्व में मो सिराज, संजय कुमार सहित अन्य उत्पाद पुलिस ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन