शिविर में नहीं मिला रहा भरपेट भोजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुसीबत के बीच किसी तरह कट रहा दिन. प्रशासन के दावे को झुठला रहे बाढ़ पीड़ित समेली : प्रखंड के बखरी स्टेशन पर चल रहे बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने जब बुधवार को प्रभात खबर टीम पहुंची तो सर्वप्रथम स्टेशन के पटरी के किनारे बाढ़ पीड़ित शरण लिये हुये थे. स्टेशन पर एक बाढ़ […]
विज्ञापन
मुसीबत के बीच किसी तरह कट रहा दिन.
प्रशासन के दावे को झुठला रहे बाढ़ पीड़ित
समेली : प्रखंड के बखरी स्टेशन पर चल रहे बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने जब बुधवार को प्रभात खबर टीम पहुंची तो सर्वप्रथम स्टेशन के पटरी के किनारे बाढ़ पीड़ित शरण लिये हुये थे. स्टेशन पर एक बाढ़ राहत शिविर प्रशासन के द्वारा चलाया जा रहा है. बखरी तिवारी टोला जो प्रखंड के सबसे ज्यादा पीड़ित क्षेत्र है. वहां के लोग मुकेश पासवान, खोखा महतो, सिकंदर महतो, सुरेश पासवान, रीना देवी, विनोद पासवान, रंजीत राम, डोमी पासवान, रंजन महतो, भुखनी देवी आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि दो दिन से हमलोग पॉलिथीन, मोमबत्ती, की व्यवस्था नहीं है.
पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बहुत आते हैं. सबों को बोला लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला. हमलोग कंबल टांग के रह रहे हैं. रात में खाना कम दिया जाता है. जिससे परिवार के लोगों को परेशानी का शिकार बनना पड़ता है. वहीं प्रखंड मुख्यालय समेली में चल रहे बाढ़ राहत शिविर में जिला पदाधिकारी ललन जी, अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष नारायण, बरारी विधायक नीरज कुमार यादव ने कैंप कर भोजन की गुणवत्ता देख रहे थे.
तेज धुप में पॉलीथीन हर परिवार को मिलना चाहिये. बेघर लोगों के बीच क्षेत्र में पॉलीथीन चर्चा का विषय बना है. रात तो गुजर जाती है. लेकिन दिन के कड़कड़ातीध धुप में बैठना लोगों के लिये मुश्किल है. वहीं समेली प्रखंड के पूर्वी चांदपुर पंचायत व खैरा, मलहरिया पंचायत के नये इलाके में पानी का प्रवेश हो रहा है. बाढ़ की स्थिति सामान्य है. फसल क्षतिपूर्ति की मांग क्षेत्र के किसानो ने केला, धान, मक्का, पटसन, मखाना की भारी नुकसान हुआ है. किसान परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










